रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने गो तस्करी में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आठ मार्च को गांव सालियर में एक घर में गोकशी की सूचना पर छापामारी का 110 किलो गोमांस बरामद किया था। साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तीनों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गय्यूर निवासी गांव माधोपुर, रुड़की को गिरफ्तार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

