रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। भगवानपुर चंदनपुर निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 55 वर्षीय पति विजय 8 मार्च को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रिश्तेदारी और संभावित ठिकानों पर तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

