रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। गुरुवार को सुबह दिन चढऩे के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली और आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। शहर में जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं ग्रामीण इलाकों में खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। इस समय क्षेत्र में गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल अंतिम चरण में है, जबकि कई स्थानों पर गन्ने की बुआई का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में हल्की बारिश भी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

