रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। रुड़की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आसफनगर में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं की अलख जगाते हुए एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन के नेतृत्व में आयोजित यह इस श्रृंखला का 10वां शिविर था। जिसमें भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सा जगत के विभिन्न विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही, जिसमें मुख्य रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र जांच टीम, फिजियोथैरिपी आदि शामिल है। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि यह मुहिम केवल आज तक सीमित नहीं है। इससे पहले आयोजित किए गए नौ शिविरों के माध्यम से क्षेत्र के करीब 8,500 लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो चुके हैं। इस शिविर के बाद यह संख्या और भी बढ़ गई है। कहा कि हमारा लक्ष्य रुड़की विधानसभा के प्रत्येक वार्ड और गांव में ऐसे शिविर आयोजित करना है। कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, यही हमारा प्रयास है। क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ उठाएं। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने चैरब जैन की इस पहल की प्रशंसा की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

