अल्मोड़ा,19 मार्च (आरएनएस)। धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम गैराड निवासी पूरन सिंह बिष्ट को उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने हेतु मुख्य स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पनुवानौला क्षेत्र सहित पूरे धौलादेवी ब्लॉक में खुशी का माहौल है। इसे उनकी कानूनी विशेषज्ञता और कार्यकुशलता का परिणाम माना जा रहा है। अब उन पर उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना देने वालों में प्रयाग सिंह बिष्ट, गणेश चम्याल, हरीश सिजवाली, गोपाल सिंह, रूप सिंह, दिनेश सिंह, रवि बनौला, शंकर बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, बिहारी नन्दन बहुगुणा, दयाल पांडेय, मनोज पांडे, गुड्डू नाथ, जीवन सिंह और गोपाल सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

