पिथौरागढ़,19 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में महिला हेल्पलाइन ने जूनियर हाईस्कूल पातल पोखरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुशीला आर्या ने छात्राओं को महिला संबंधित अपराधों, कानूनी प्रावधानों व पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी से सम्बन्धित कानूनों के बारे में जानकारी दी। आर्या ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की उत्पीडऩ या आपराधिक घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को देने को कहा। टीम में अपर उप निरीक्षक तारा बोनाल, कांस्टेबल सुषमा राणा, कांस्टेबल आशा खनका मौजूद रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

