पिथौरागढ़,19 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ के ऐलागाड़ से जुम्मा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान घायल हुई बालिका को स्थानीय लोगों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। बुधवार को स्थानीय युवा डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि चार साल पहले ऐलागाड से जुम्मा मोटर मार्ग के नीचे एक स्थल में दो बच्चे नहाने गए थे। ऊपर से पत्थर गिरने से एक बालिका पार्वती चोटिल हो गई। पांव में चोट लगने से पार्वती का पांव काटना पड़ा। युवाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना होने के बाद संबधित जेई व निर्माण कार्य में लगे लोग भाग गए थे। चार साल बीतने के बाद अभी तक बालिका को उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कबीर धामी, सुमित, भूपेंद्र, प्रवीण, हिमांशु, रोशन, सुजल, कैलाश ने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

