पिथौरागढ़,19 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ के धारचूला पुलिस ने अवैध खनन साम्रगी से भरे एक टिप्पर वाहन को सीज किया है। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बी राम के नेतृत्व में पुलिस ने गलाती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को गलाती पुल के पास एक टिप्पर वाहन में अवैध खनन साम्रगी मिली। पुलिस ने संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

