रुद्रपुर,19 मार्च (आरएनएस)। साहित्य अकादमी के तहत हेमा जोशी परु के संपादन में विधा प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित काव्य संकलन ‘मंजिल की ओरÓ का विमोचन विकासखंड सभागार में गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा, प्रवीण नौटियाल अंतर राष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञ मध्य प्रदेश, रवींद्र पाण्डेय पपीहा, नीता सक्सेना, मोहिनी पोखरिया, स्वाति अग्रवाल, रीता कफलिया रहे। संकलन में विभिन्न रचनाकारों की कविताएं शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश शर्मा और संचालन महेंद्र प्रताप पांडेय ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

