रुद्रपुर,19 मार्च (आरएनएस)। सामान खरीदने बाजार गई महिला लापता हो गई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। इस्लाम नगर निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 फरवरी को उसकी पत्नी घर से 18 हजार रुपये लेकर खरीदारी के लिए बाजार गई थी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

