रुद्रपुर,19 मार्च (आरएनएस)। चैत्र नवरात्र व ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किच्छा कोतवाली व थाना पुलभट्टा के पुलिस बल ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। गुरुवार को फ्लैग मार्च की शुरूआत कोतवाली परिसर से की गई। फ्लैग मार्च स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप चौक, पंजाबी मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ला, सुनहरी से थाना पुलभट्टा अंतर्गत सिरौली से वापस कोतवाली पहुंचा। इस दौरान कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने नगरवासियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

