ऋषिकेश,19 मार्च (आरएनएस)। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने जनजागरूकता अभियान चलाया। तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को साफ-सफाई से पर्यावरण और सेहतमंद रहने के फायदे को बताए गए। उन्हें नगर पालिका कचरा कलेक्शन वाहन को गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के लिए प्रोत्साहित भी किया। नाटक में प्रयास जागरूकता मंच के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सिद्धार्थ सिंह सजवाण, नीरज, अर्चित, तानिया, विकास आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

