ऋषिकेश,19 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ स्थित आयुर्वेद विज्ञान संस्थान बिलासपुर के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा शैक्षिक भ्रमण के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट पहुंचे। यह भ्रमण राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के समन्वय से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव और जागरूकता प्रदान करना रहा। गुरूवार को भ्रमण के दौरान सेनानायक अर्पण यदुवंशी की निगरानी में प्रशिक्षण निरीक्षक प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को आपदा की विभिन्न परिस्थितियों, जैसे बाढ़, भूकंप और भूस्खलन आदि में तलाशी व बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी दी। अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए उनके उपयोग और कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया। मॉक ड्रिल के माध्यम से रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन भी किया, जिससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की प्रक्रिया का अनुभव मिला। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को आपदा में प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्तियों के सुरक्षित निकासी और टीम समन्वय के महत्व से भी अवगत कराया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

