उत्तरकाशी,19 मार्च (आरएनएस)। जनपद स्तरीय डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की टीम ने बृहस्पतिवार को पुरोला क्षेत्र में बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ सघन अभियान चलाया। टीम ने आमजन को जागरूक किया कि बच्चों को भीख देने के बजाय संबंधित विभाग को सूचना दें। श्रम परिवर्तन अधिकारी मोनिका चिलवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बाल श्रम में संलिप्त बच्चों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोडऩा व समाज में इस कुप्रथा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अभियान के दौरान टीम की ओर से बाजार क्षेत्र के ढाबों, दुकानों एवं अन्य संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ भी विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। इस मौके पर बीईओ पूजा नेगी, श्रम परिवर्तन अधिकारी मोनिका चिलवाल, प्रोबेशन अधिकारी रघुवीर बिष्ट, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पुष्पा चौहान, सदस्य पमिता थपलियाल, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन अनूप रतूड़ी आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

