उत्तरकाशी,19 मार्च (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद में भ्रष्टाचार और आपदा राहत कार्यों की अनदेखी पर आरपार की लड़ाई लडऩे का मन बनाया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने विभिन्न मुद्दों के निस्तारण की मांग को लेकर शुक्रवार से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का एलान किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रेस नोट जारी कर कहा कि जनपद में आई आपदा के बाद सुरक्षात्मक कार्य अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास व राहत पैकेज की दिशा में कोई ठोस निर्णय सरकार ने नहीं लिया है जिससे प्रभावित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने हर्षिल झाला में शराब की दुकान खोलने का मुद्दा उठाते हुए इसका पुरजोर विरोध किया। सभी गंभीर मुद्दों को लेकर शुक्रवार से कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

