उत्तरकाशी,19 मार्च (आरएनएस)। मनेरा स्टेडियम में अधिकारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ इलेवन और पीडी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सीडीओ इलेवन ने 15 ओवर में 122 रन बनाया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पीडी इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में 114 रन में समेट गई जिसे सीडीओ इलेवन ने आठ रन से जीत हासिल की। बृहस्पतिवार को मनेरा स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच का शुभारंभ सीडीओ जय भारत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मैत्री मैच न केवल तनाव कम करने में सहायक होते हैं बल्कि अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। साथ ही खेल हमें शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ रखने का एक अच्छा माध्यम भी है। इसके बाद सीडीओ इलेवन और पीडी इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सीडीओ इलेवन के कप्तान जय भारत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में सीडीओ इलेवन की टीम ने 122 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडी इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 114 रन ही बना सकी। सीडीओ इलेवन की ओर से प्रवेंद्र ने 41 रनों की पारी खेली और सतीश ने तीन विकेट अपनी टीम के लिए लिए। वहीं, पीडी इलेवन की ओर से पंकज नेगी ने 52 रन की पारी खेली। मैच के समापन पर सीडीओ जयभारत सिंह ने बेहतर कैच के लिए जग्गू को पारितोष देकर सम्मानित किया। वहीं, अच्छी अंपायर के लिए विजय बड़ोनी को भी पारितोष देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीडी अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह, डीडीओ रमेशचंद्र आर्य, परियोजना प्रबंधक रीप कपील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

