कोटद्वार,19 मार्च (आरएनएस)। महिला सशक्तीकरण के लिए एक अभिनव प्रयास करते हुए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की ओर से सेना अभिलेख कार्यालय के सामने ट्रिप इज लाइफ कैफे की शुरुआत की गई। इस कैफे का संचालन महिलाएं करेंगी। बृहस्पतिवार को कैफे का उद्घाटन सैन्य परिवार कल्याण की अध्यक्ष रेखा नेगी एवं कमांडेंट गढ़वाल राइफल्स ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने नाम पट्टिका का अनावरण कर एवं फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि रेखा नेगी ने कहा कि दीदी-भुल्ली सशक्तीकरण की अवधारणा के लिए ट्रिप इज लाइफ कैफे की शुरुआत की गई है। गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। उनके सशक्तीकरण से हम परिवार को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, कर्नल प्रताप सिंह, मेजर मुकेश कुमार, सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर सहित अन्य सैन्य अधिकारी व आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाएं मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

