देहरादून,19 मार्च (आरएनएस)। शहर के कांवली रोड स्थित गुरुद्वारा वाली गली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो परिवारों के सात लोगों को गिरफ्तार किया है।बुधवार को शिवाजी मार्ग निवासी दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि वे सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। लक्ष्मण चौक चौकी प्रभारी अमित कुमार के समझाने पर भी जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए, तो पुलिस ने राहुल सिंह, विशाल, जसपाल सिंह, बबली कौर, नम्रता, सिमरन और सीता कौर को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि अब स्थिति सामान्य है। क्षेत्र में हुडदंग करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।

