जौनपुर 20 मार्च (आरएनएस )। विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय की पहल गोमती नदी के राजेपुर त्रिमुहानी (रामेश्वर घाट) से विजयीपुर घाट के बीच गोंमती नदी पर पीपा पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए 50 लाख 87 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है।बताया जा रहा है कि विधायक ने 29 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि पुल न होने के कारण हजारों लोग रोजाना नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।पुल निर्माण की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल न सिर्फ आवागमन को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा।

