रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके पास से चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात को किशनपुर गांव के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सेवा राम निवासी बिजनौर बताया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

