रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को देर रात से शुरू हुई बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। सुबह से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को मार्च माह में एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ। लगातार बदले मौसम के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे मार्च में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़ गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

