रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमे की नमाज क्षेत्र में पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर समेत आसपास के देहाती इलाकों की मस्जिदों में नमाजियों ने शिरकत की और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। अलविदा जुमे को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में तैयारियां शुरू हो गई थी। अकीदतमंदों का सुबह से ही मस्जिदों की ओर रुख शुरू हो गया था। दरगाह साबरी जामा मस्जिद, उमर मस्जिद, साबरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, आयशा मस्जिद, अमान मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। देहात क्षेत्र की मस्जिदों में भी इसी तरह का माहौल देखने को मिला।इस दौरान सुबह से हो रही बारिश से बचाव के लिए मस्जिद कमेटियों ने बेहतर इंतजाम किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

