रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। लगातार हो रही बारिश से जहां किसान गेहूं और सरसों की फसल को लेकर चिंतित हैं, वहीं क्षेत्र के संपर्क मार्गों और सड़कों की हालत भी खराब हो गई है। गुरुवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इस समय कई किसानों की पकी हुई सरसों की फसल खेतों में कटी पड़ी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो फसल खराब हो जाएगी और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की भी पोल खोल दी है। कई संपर्क मार्ग बदहाल हो गए हैं, जबकि कच्चे रास्तों पर कीचड़ फैलने से राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शॉर्टकट मार्ग खराब होने से लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। नारसन कलां से नगला सलारू और मन्नाखेड़ी को जोडऩे वाला संपर्क मार्ग भी बरसात के कारण बेहद खराब हो गया है।ग्रामीण धीरज कुमार ने बताया कि हल्की बारिश में भी यह मार्ग कीचड़ से भर जाता है। वहीं पशुपालक जयवीर सिंह और राजेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद बढ़ी ठंड के चलते पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए दोबारा से इंतजाम करने पड़ रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

