रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। एक युवक ने सीएचसी में तैनात डॉक्टर डॉ. अनमोल सिंह के साथ अस्पताल में मारपीट व गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सीएचसी में तैनात डॉ. अनमोल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर एक युवक ने कॉल कर पूछा कि वह कहां पर हैं। इस पर डॉक्टर ने बताया कि वह इमरजेंसी वार्ड में मौजूद हैं। कुछ देर बाद युवक ने अपने साथियों के साथ अस्पताल में आकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

