रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। खेत में देवताओं की पूजा करने गए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में एक महिला ने अभद्रता और छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगाकर दो युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को अमावस्या के दिन वह अपने पति के साथ खेत में पूजा करने गई थीं। बताया कि इसी दौरान कस्बे के अवनीश और हर्ष कार से अपने खेत की ओर जा रहे थे। बताया कि पास के खेत में बरसीम की फसल खड़ी थी। आरोप लगाया कि दोनों ने अपनी कार खेत में बरसीम की फसल पर खड़ी कर दी। इससे फसल खराब हो गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

