रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। शहर में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। हल्की से मध्यम बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। स्थिति यह रही कि कहीं चार घंटे तो कहीं छह घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश शुरू होते ही विभिन्न क्षेत्रों से बिजली कटौती की शिकायतें आने लगीं। नगर के ब्रह़मपुर बिजलीघर के क्षेत्र समेत अन्य कई इलाकों में लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते संबंधित फीडरों को बंद करना पड़ा। बिजली न होने से घरों में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई, वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी इसका असर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उनका कहना था कि अभी तो यह गर्मियों की ही बारिश है, बिजली व्यवस्था की यही स्थिति रही तो आगे बरसात में स्थिति बेहद ज्यादा खराब हो जाएगी। वहीं बारिश कई मोहल्लों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि विभाग की ओर से कोई स्पष्ट सूचना भी नहीं दी गई। ऊर्जा निगम की टीमें दिनभर फाल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में जुटी रहीं। जगह-जगह लाइनमैन को खंभों और तारों की जांच करते देखा गया।बारिश के दौरान लाइनों में कई स्थानों पर फाल्ट आ गया था, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाए।अनिल कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

