रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। तेज बारिश के बीच भी शुक्रवार को गैस एजेंसी के बाहर लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही लौटना पड़ा। उपभोक्ता अंकित चौधरी ने बताया कि वह कई दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार सुबह उनका सिलेंडर खत्म हो गया। ऐसे में अगर आज भी सिलेंडर नहीं मिला तो उन्हें बाहर से खाना लेना पड़ेगा या भूखे रहना पड़ेगा। रवि कुमार और टिंकू कश्यप ने बताया कि वे मजदूरी का काम करते हैं और काम पर जाने से पहले लाइन में लगना मजबूरी है, ताकि घर का चूल्हा जल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

