रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर माडाबेला-तुगलपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीर सिंह (71 वर्ष) निवासी नाईवाला बताया।तलाशी में उसके पास से एक जेरिकेन में भरी करीब 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

