रुड़की,20 मार्च (आरएनएस)। ग्राम बिझौली में उधारी के रुपये मांगने को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अनीस निवासी ग्राम बिझौली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके रिश्ते के भाई महबूब के डेढ़ लाख रुपये गांव के ही मुस्तकीम पर बकाया थे। महबूब पिछले काफी समय से अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन मुस्तकीम टालमटोल कर रहा था। महबूब ने मुस्तकीम से 16 मार्च की शाम अपने पैसे मांगे। आरोप है कि मुस्तकीम ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

