बागेश्वर,20 मार्च (आरएनएस)। क्रठकूला-गोगिना मोटर मार्ग में सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य दस सालों से नहीं हो पाया है। इससे टैसी चालकों में नाराजगी बढ़ गई है। इस मांग को लेकर चालक जिला मुख्यालय पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द डामरीकण का कार्य शुरू करने की मांग की है। शुक्रवार को क्षेत्र के टैक्सी चालक जिलााधिकारी आकांक्षा कोंडे से मिले। उन्हें अपनी समस्याओं को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले ज्ञापन की प्रति के साथ प्रदर्शन किया। जिलधिकारी को बताया कि उनकी सड़क दस साल से उपेक्षा की शिकार है। मार्ग पर न तो सुधारीकरण का कार्य हो पाया है और नही डामरीकरण का कार्य पूरा हो पाया है। सड़क की हालत बहुत दयनीय हे। इस कारण उनकी वाहनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि डामरीकरण के लिए एक साल पहले विधायक ने भूमि पूजन भी किया। भूमिपूजन के दस महीने बाद डामरीकरण कार्य शुरू हुआ। डामरकीकरण सही से नहीं होने की शिकायत के बाद विभाग ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद कार्य बंद कर दिया। विभाग की इस मनमानी पर रोक लगाने तथा डामरीकरण कार्य दोबारा शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी यदि 15 दिन के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो वह अपने वाहनों को खड़ी कर विरोध करेंगे। सवारियों को नहीं ले जाएंगे। लोगों को जो परेशानी होगी उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर डिगर सिंह, नरेंद्र, दुर्गा सिंह, हरीश सिंह, सोहन सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

