चम्पावत,20 मार्च (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। देवीधुरा में मां वाराही मंदिर के शिलान्यास के मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देवभूमि की पवित्रता से कोई सरोकार नहीं है। उसे देवभूमि में खड़ी अवैध मजार अच्छी लगती है। शुक्रवार को मां वाराही मंदिर के शिलान्यास पर सीएम धामी ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मंदिरों के सौंदर्यीकरण के काम में धन की बर्बादी लगती है। उसे देवभूमि में खड़ी अवैध मजार अच्छी लगती है कांग्रेस को। कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए थे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को वोट बैंक की राजनीति को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि ये देवभूमि है, यहां देवताओं का वास रहा है जेहादियों का नहीं। कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत को सुरक्षित बनाने का कार्य इसी तरह से जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में महज घोषणाएं होती थी। काम धरातल पर नहीं होते थे। लेकिन राज्य सरकार सभी घोषणाओं को धरातल पर उतार रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

