चम्पावत,20 मार्च (आरएनएस)। चम्पावत में घरेलू रसोई गैस का बैकलॉग हजारों का हो गया है। यहां प्लांट से रसोई गैस के एक वाहन की आपूर्ति की गई। एजेंसी ने डिलीवरी प्वाइंट से रसोई गैस का वितरण किया। चम्पावत में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। चम्पावत एजेंसी में शुक्रवार को दो दिन बाद रसोई गैस लेकर एक वाहन पहुंचा। यहां बीते दो दिन से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। इस वजह से रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। एजेंसी प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने बताया कि चम्पावत में रसोई गैस का बैकलॉग बढ़ गया है। उपभोक्ता सुनील कार्की, भूपेश चौहान आदि ने बताया कि उन्हें रसोई गैस नहीं मिल सकी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

