हल्द्वानी,20 मार्च (आरएनएस)। वन विभाग की टीम ने एक लीसा तस्करी में शामिल वाहन को जब्त किया है। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि छकाता रेंज में 24 दिसंबर 2025 में एक फोर्स ट्रैवलर को संदिग्ध हालत में रोका गया था। ट्रैवलर से 114 टिन लीसा (17 कुंतल) बरामद हुआ था। वाहन के वैध अभिलेख नहीं थे। जिसके बाद लीसा व वाहन को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। मामले में वन अधिनियम के तहत वाहन को विभाग ने जब्त कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

