मथुरा,20 मार्च (आरएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह आध्यात्मिक संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचीं. उन्होंने संत प्रेमानंद जी से आशीर्वाद लिया. इसके साथ की राष्ट्रपति ने नीम करोली मंदिर में दर्शन किया और रामकृष्ण मिशन के कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन भी किया. कहा जा रहा है कि ये हॉस्पिटल पश्चिमी यूपी के सबसे आधुनिक उपकरणों से लैस है, इसके परिसर में 70 बेड बनाए गए हैं. जहां गरीबों का इलाज कराया जाएगा, शाम के समय राष्ट्रपति साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम आश्रम जाएंगी और वहीं पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है.
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 से 21 मार्च तक 3 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा में हैं. यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन और एकांत वार्ता में शामिल हुईं.
वृंदावन के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के परिक्रमा मार्ग में स्थित आश्रम श्रीराधा हित केली कुंज आश्रम में सुबह 7:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं. राष्ट्रपति यहां करीब 35 मिनट तक रुकीं और प्रवचन के साथ ही एकांत वार्ता में भी शामिल रहीं.
वहां से उनका काफिला वृंदावन के नीम करोली मंदिर और उडिय़ा बाबा मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचा. राष्ट्रपति ने वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान परिसर में बने कैंसर यूनिट अस्पताल का उद्घाटन भी किया.
वृंदावन परिक्रमा मार्ग में स्थित मंदिर नीम करोली आश्रम में राष्ट्रपति ने दर्शन किया. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे.
इससे पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर गुरूवार शाम को वृंदावन पहुंची. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रपति ने वृंदावन के इस्कॉन मंदिर, कृष्ण बलराम मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण के दर्शन किए. विधि-विधान से पूजा की.
राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं. लगभग 30 मिनट तक मंदिर परिसर में रहने के बाद वह प्रेम मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं. आज भी राष्ट्रपति कई आश्रमों में पहुंचेंगी.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

