तेहरान ,21 मार्च । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईद के अवसर पर ईरान ने कूटनीतिक पहल करते हुए मुस्लिम देशों को एकजुटता का संदेश दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सभी इस्लामी देशों और पड़ोसी राष्ट्रों के नाम एक भावनात्मक पत्र जारी कर भाईचारे और सहयोग की अपील की है।
राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अपने संदेश में लिखा है, इस्लामी देशों और हमारे प्रिय पड़ोसियों के नामज्(यानी यह चि_ी इस्लामिक देशों और ईरान के पड़ोसियों के लिए लिखी जा रही है)। आप हमारे भाई हैं और हम आपसे किसी भी विवाद में नहीं हैं। हमारे मतभेदों से लाभान्वित होने वाला एकमात्र पक्ष ज़ायोनी इकाई (ज़ायोनी(यहूदी) राज्य) है। हम ईद-उल-फित्र के अवसर पर अल्लाह से दुआ करते हैं कि वह हमें अपनी ताकत और एकता प्रदान करे, ताकि हम रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं पर अमल करके उनकी रज़ा हासिल कर सकें।
पत्र में उन्होंने इस्लामी शिक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि आपसी सहयोग और भाईचारे के जरिए ही क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होंने सभी देशों से अपील की कि वे मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाएं और एक मजबूत इस्लामी एकता की दिशा में कदम बढ़ाएं।
गौरतलब है कि हाल के समय में ईरान और इजरायल के बीच तनाव बना हुआ है, जिसमें अमेरिका की भूमिका को लेकर भी बयानबाजी तेज रही है। ऐसे माहौल में ईरान का यह संदेश क्षेत्रीय स्तर पर समर्थन और सहयोग जुटाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईद के मौके पर दिया गया यह संदेश न केवल धार्मिक भावनाओं को जोडऩे की कोशिश है, बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी एक अहम संकेत है कि ईरान क्षेत्रीय देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करना चाहता है।
00

