वॉशिंगटन ,21 मार्च । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का शनिवार को 22वां दिन है। संघर्ष अब चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, लेकिन हालात अब भी अस्थिर बने हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले जारी हैं।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ञ्जह्म्ह्वह्लद्ध स्शष्द्बड्डद्य पर पोस्ट करते हुए संकेत दिया कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने के बेहद करीब है। साथ ही उन्होंने ईरान के साथ किसी भी तरह के युद्धविराम (सीजफायर) की संभावना से इनकार किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब क्षेत्र में अपने सैन्य अभियानों को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि उसके प्रमुख लक्ष्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
अमेरिका के प्रमुख सैन्य लक्ष्य
ईरान की मिसाइल क्षमता और लॉन्च सिस्टम को पूरी तरह कमजोर करना
ईरान के रक्षा औद्योगिक ढांचे को नष्ट करना
ईरान की नौसेना और वायुसेना को निष्क्रिय करना, जिसमें विमानरोधी हथियार भी शामिल हैं
ईरान को परमाणु हथियार क्षमता हासिल करने से हर हाल में रोकना
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान की मिसाइल क्षमता, रक्षा उद्योग, नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचाने में सफल रहा है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान कभी परमाणु हथियारों के करीब न पहुंच सके।
इसके अलावा, ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र में अपने सहयोगियों—इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत—की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

