सोनपुर, 21 मार्च (आरएनएस)। सीतामढ़ी के रूनी सैदपुर से विधायक पंकज मिश्रा अपने पूरे परिवार के साथ सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। उनके साढ़ू के बेटे का उपनयन संस्कार भी इसी मंदिर में था, जिसके बाद वे कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह और मंदिर सचिव विजय लाला ने उन्हें अंगवस्त्र और मंदिर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। पुजारी सुशीलचंद्र शास्त्री, बमबम बाबा और सदानंद बाबा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई; विधायक मंदिर आरती में शामिल हुए। व्यवस्था से प्रसन्न होकर उन्होंने कमिटी को धन्यवाद दिया और नियमित आगमन का उल्लेख किया। इस मौके पर संटू सिंह, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, राहुल सहित कई लोग मौजूद रहे।

