रुड़की,21 मार्च (आरएनएस)। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने शनिवार को मंदिरों और ईदगाहों में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं और नमाजियों का अभिनंदन किया। उन्होंने जटा शंकर महादेव मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर सहित लंढोरा, मंगलौर, ढंढेरा, जोरासी, बुक्कनपुर और नरोजपुर की ईदगाहों में पुष्प वर्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव मजबूत करने के लिए किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

