बागेश्वर,21 मार्च (आरएनएस)। गरुड़ में इन दिनों यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शनिवार को गरुड़ बाजार में एक घंटे तक जाम लग गया। इस दौरान जाम में रोडवेज की बस समेत कई दो पहिया व चौपहिया वाहन फंसे रहे। जाम लंबा लगने से पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

