देहरादून,21 मार्च (आरएनएस)। मामा के साथ मारपीट एक युवक उनकी 17 वर्षीय भांजी को भगा ले गया। एसओ रायपुर गिरीश ने बताया कि गुजरोवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी। उनका कहना है कि बीते 19 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी नाबालिग बेटी और अपने भाई के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान सहस्रधारा रोड स्थित गब्बर बस्ती का रहने वाला अमन उनके घर आ धमका। आरोप है कि युवक ने महिला के भाई के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद वह किशोरी को अपनी बातों में फंसाकर एक गाड़ी में बैठाकर अपने साथ भगा ले गया। एसओ नेगी ने बताया कि तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी अमन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

