देहरादून,21 मार्च (आरएनएस)। देहरादून में रमजान में इबादत और रोजे के बाद ईद-उल-फितर (मीठी ईद) उल्लास के साथ मनाई गई। राजधानी के 75 ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर देश-विदेश में अमन शांति व तरक्की की दुआ मांगी गई। मुस्लिम समाज ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। दून में शनिवार को ईद हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई। ईदगाह मुस्लिम कालोनी, ईदगाह सुभाषनगर, जामा मस्जिद पलटन बाजार, जामा मस्जिद चंदर नगर, मस्जिद सिंघल मंडी, जामा मस्जिद ईसी रोड, जामा मस्जिद अजबपुर, मदरसा कांवली गांव, मदीना मस्जिद कारगी, मदरसा इजहारुल उलूम मोरोंवाला, मदरसा फैज-ए- हिदायत मेहूंवाला माफी, जामा मस्जिद कारगी, मदरसा अजबपुर कलां, बड़ी मस्जिद मेंहूवाला माफी, जामा मस्जिद भगत सिंह कालोनी,जामा मस्जिद मोथरोवाला, मदरसा इमदादूल उलूम किशनपुर, जामा मस्जिद राजीव नगर समेत शहर व देहात में मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईदगाह में सुबह से ही नमाज के लिए भीड़ शुरू हो गई। नमाजियों की भीड़ के मद्देनजर जगह- जगह पुलिस को तैनात किया गया था। सुबह आठ बजकर 36 मिनट पर शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, प्यार और सौहार्द्र बनाए रखने की दुआ की गई। वहीं, ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घरों में सेवई व अन्य पकवान बनाए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

