देहरादून,21 मार्च (आरएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी में मीठी ईद का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने प्रात: मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी औरएक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। विभिन्न समुदायों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी।मसूरी में ईद उल फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय ने उत्साह व पंरपरा के अनुसार मनाया। इस मौके पर लंढौर जामा मस्जिद में प्रात: नौ बजे, मस्जिद अमानिया लाइब्रेरी में प्रात: नौबजे, मस्जिद धोबीघाट में सवा नौ बजे, जामा मस्जिद कुलड़ी में 10 बजे नमाज अदा की गयी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया व अल्ला से देश में शांति, सदभाव व समृद्धि की कामना की दुआ मांगी। घरों में ईद पर्व पर विशेष पकवान बनाये गये व अपने रिश्तेदारों सहित मेहमानों को परोसे गए। घरों में ईद पर्व को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। इस दौरान मस्जिदों के आस पास पुलिस व प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

