देहरादून,21 मार्च (आरएनएस)। श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद कुमारी डॉली रानी मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या दीपाली सिंघल, विभागाध्यक्ष प्रो संजय, डॉ अनीता मनोरी ध्यानी ने छात्रों को संबोधित किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश कुमार ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह शिविर आगामी सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना को सशक्त करेगा। इस दौरान प्रो संदीप नेगी, डॉ हरीश जोशी, जितेंद्र, सुखविंदर आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

