रुद्रपुर,22 मार्च (आरएनएस)। सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर ‘जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसालÓ थीम के तहत जिले में 23 से 25 मार्च तक बहुद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में सीडीओ दिवेश शाशनी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में बृहद जन सेवा स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय शिविर लगेगा। शिविर में महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों, दिव्यांगों एवं अन्य रोगियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं व उपकरण वितरित किए जाएंगे। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्यालय स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता भी होगी। सीडीओ ने बताया कि 24 मार्च को जिले के सभी विकास खंडों में बहुद्देशीय शिविर लगेगा। नोडल संबंधित उपजिलाधिकारी होंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि मेगा स्वास्थ्य शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु, एमएनए शिप्रा जोशी सहित सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

