रुड़की,22 मार्च (आरएनएस)। वार्ड नंबर एक के सैनीपुरम, शेरपुर, माजरा, मयूर विहार आदि में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशानी बढऩे लगी है। लोगों ने मुख्य नगर आयुक्त से कीटनाशक दवा के छिड़काव की मांग की है। स्थानीय निवासी राजेश सैनी, विकास शुक्ला, दीपक त्यागी, संजय सैनी, आलोक कुमार, नवनीत कुमार, अश्वनी, सोमपाल सैनी आदि ने बताया कि शहर में तीन दिन से बूंदाबांदी हो रही है। इससे वार्ड नंबर एक की कॉलोनियों में कीट पतंग और मच्छर पैदा होने लगे हैं। नालियों में घास भी उग आई हैं। शाम होते ही घरों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को क्षेत्र में कीटनाशक दवा के छिड़काव के निर्देश दिए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

