रुड़की,22 मार्च (आरएनएस)। शांतिभंग कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है। शनिवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि तीन आरोपी आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऋषिपाल, नितिन व अनुज निवासी ग्राम खेड़ाजट मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

