रुड़की,22 मार्च (आरएनएस)। भारतीय ब्राह्मण सभा की ओर से नगर निगम के बैठक कक्ष में रविवार को एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती के लिए नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नई कार्यकारिणी में राजेश कपिल को पुन: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान और विप्र बंधुओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विस्तार का मुख्य उद्देश्य हर वार्ड और मोहल्ले तक सभा की पहुंच बनाना है ताकि हम और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। नगर अध्यक्ष राजेश कपिल ने संगठन की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बताया कि नई कार्यकारिणी में राजेश कपिल को पुन: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ राम कुमार शांडिल्य व संदीप कौशिक को उपाध्यक्ष पद बनाया गया। अनुज शर्मा महासचिव और वैद्य टेकबल्लभ, विरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा व आदित्य शुक्ला को मंत्री बनाया गया है। संयुक्त मंत्री पद पर दीपक शांडिल्य और पंडित सचिन शास्त्री को नियुक्त किया गया है। पंडित विनोद मिश्रा को संगठन मंत्री बनाया गया। मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ श्रीगोपाल नारसन व मुनीश शर्मा को दी गई ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

