रुड़की,22 मार्च (आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्साधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अनमोल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह 18 मार्च को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें पूछा गया कि वह कहां हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वह इमरजेंसी में हैं। डॉ. का आरोप है कि थोड़ी देर बाद हर्षवर्धन पुंडीर मौके पर पहुंचा और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। उसके साथ आए तीन अन्य लोगों ने भी मारपीट की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी हर्षवर्धन पुंडीर और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

