रुड़की,22 मार्च (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के ग्राम गदरजुड्डा से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।विमला देवी निवासी ग्राम गदरजुडड़़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन 19 मार्च को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

