रुड़की,22 मार्च (आरएनएस)। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से गंगनहर पटरी पर कॉनवेक्स मिरर लगाने का निर्णय लिया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से गंगनहर पटरी पर मिरर लगाने के लिए 11 स्थान चिह्नित किए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही मिरर लगाने काम शुरू हो जाएगा। मिरर लगने से बाइक और कार सवार हादसे का शिकार होने से बच सकेंगे। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कई उपाए किए जा रहे हैं। गंगनहर पटरी पर स्पीड ब्रेकर बनाने और मिरर लगाने की भी योजना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

